नरकटियागंज में मनाई गई डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा की सातवीं पुण्यतिथि।

0
505

बगहा/बेतिया। डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा के सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 के देवी स्थान प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता उनकी पत्नी डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा और उनके भतीजे डॉक्टर जी के मिश्रा ने बताया कि देवी स्थान मंदिर के प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर सुनील कुमार जेनरल फिजिशियन एंड सर्जन, डॉक्टर अभिनव अनुज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका, स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भरत लाल, दंत एवं आंख रोग विशेषज्ञ के द्वारा सैकड़ो की संख्या में आये रोगियों का उपचार किया गया। और उनको मुफ्त दवा आयोजन करता के तरफ से दिया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे भी शिरकत किये। और इस पुनीत कार्यक्रम का हौसला बढ़ाया। और नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष के साथ-साथ सभी पड़ोसी वार्ड के सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। तथा वहीं आयोजन कर्ता डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा को क्षेत्र के सभी सहयोगियों ने धन्यवाद दिया कि इस पुनीत कार्यक्रम से मरीजों का मुफ्त इलाज और दवा भी मिला।

डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड के सिगड़ी बहुअरी गांव के रहने वाले निवासी थे। ये काफी सुप्रसिद्ध डॉक्टर थे। और पश्चिम चंपारण जिले के लिए मसिहा के रूप में काम करते थे। इस जिले से जो भी मरिज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाता था। उसको स्वयं अपने स्तर से बेहतर से बेहतर इलाज करवाना तथा रहने की सुविधा देना यह उनका कर्तव्य था। काफी नेक व्यक्ति थे। उनकी पत्नी डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा के द्वारा प्रत्येक वर्ष डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा जी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होता रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here