मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज परिसर स्थित शिव शक्तिधाम में रुद्राभिषेक महायज्ञ का हुआ आयोजन ।

0
524

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज परिसर स्थित शिव शक्तिधाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महा रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कोलकता से पधारे प्रसिडेंट राजेश सारडा ने बतौर यजमान शामिल हुए। विधिवत पूजा अर्चना के बाद दूध, मध,भांग, गन्ना का रस और गंगाजल से जलाभिषेक किया।सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना से देवाधिदेव महादेव का पूजा अर्चना किया गया। आचार्य पंडित चुनचुन पांडेय ने बताया कि सावन के पावन महीने में जलाभिषेक का बड़ा महत्व है।जलाभिषेक और पूजन से मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है।हर हर महादेव शम्भू से गुंजा शिव शक्तिधाम।महा आरती में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर जीएम केन डॉ. जे पी त्रिपाठी,जीएम इंजीनियरिंग संतोष कुमार, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दुबे,डीजीएम कमर्शियल यू एन राय, एजीएम एकाउंट्स विजय आनंद, प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप कुमार शुक्ला, सीनियर मैनजर एच आर रमाकांत मिश्रा,चीफ केन मैनजर अखिलेश कुमार सिंह, मुख्य रोकड़पाल राजकुमार झुनझुनवाला, सर्वेश श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार ,एस पी श्रीवास्तव, सिक्योरिटी अफसर अशोक मिश्रा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।संध्या समय हनुमान आराधना के साथ एक भंडारा का आयोजन किया गया। देर रात तक लोग भक्ति भाव मे डूबे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here