संसाद ने लालसरैया में किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन।

0
627

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…..

बेतिया/मझौलिया। राजकीय सीताराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाल सरैया में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल और इरकॉन के निदेशक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सराफ भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू कुशवाहा यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह सपना है कि कंप्यूटर आधारित शिक्षा ग्रामीण स्तर तक के छात्रों को भी मिले। इरकॉन द्वारा मझौलिया प्रखंड के 4 प्लस टू विद्यालयों में इरकॉन के सौजन्य से कंप्यूटर निशुल्क प्रदान करना है ताकि बच्चे कंप्यूटर आधारित शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर सके। इरकॉन के निदेशक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सराफ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड और कंप्यूटर शिक्षा मोदी सरकार का मुख्य सोच है। ग्रामीण स्तर तक के बच्चों को भी कंप्यूटर की पढ़ाई उपलब्ध हो इसके लिए इरकॉन के माध्यम से विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि बच्चे कंप्यूटर आधारित शिक्षा ग्रहण कर सकें।भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू कुशवाहा और यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि अब ग्रामीण छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा पाने के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा क्षेत्र में कंप्यूटर आधारित शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सुशील जायसवाल ,अमित चौबे ,मनु बाबू कुशवाहा, भिखारी सिंह, राकेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here