रोटी बैंक कर रहा महत्वपूर्ण कार्य।

0
501

बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चौतरवा थाना के चौतरवा में मानसिक विक्षिप्त,असहाय व दिव्यांगों को रोटी बैंक संस्था 108 दिनों से भोजन दे रही है। रोटी बैंक संस्था में कार्यरत आधा दर्जन सदस्यों ने पिछले 108 दिनों में 1284 लोगों को भोजन करा चुका है। संस्थापक विक्की गुप्ता ने बताया कि मां के सलाह पर इस संस्था को स्थापित किया।जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसा लोकतंत्र हो जो भूखे स्वतंत्र हो। ऐसा समाज बने जिसमें खाली पेट कोई ना सोए। वास्तविक लोकतंत्र वही है,जहां सभी को दो जून का भोजन मिल सके। ऐसी संस्था का गठन मानव हित में है। रोटी बैंक के सदस्यों ने बताया कि समाज में सामाजिक उत्सव व पारिवारिक उत्सवों में बहुत सा खाना बर्बाद हो जाते है। वही भोजन यदि किसी भूखे को दिया जाय तो बड़ा ही नेक कार्य होगा। साथ ही नेक इरादे रहे तो समाज में कोई बिना भोजन के नहीं सो सकता। संस्था के सदस्य विजय यादव,मुन्ना साह,आकाश कृष्णा,राज कुमार पांडेय,दिलीप पटेल आदि ने बताया कि रोटी बैंक संस्था अब बेसहारा पशुओं को भी भोजन देने लगी है। संस्था के सदस्य समाज में होने वाले उत्सव पर लोगों के घर भी अब पहुंचकर असहायों के लिए भोजन मांगकर लाते हैं। वही अब नित्य समाज के विशिष्ठ लोग भी संस्था को अनुदान देने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here