दो दिनों बाद प्रचंड गर्मी फिर शुरू।

0
457

बगहा। पिछले दो दिनों की राहत के बाद रविवार को पुनः प्रचंड गर्मी से जन जीवन बेहाल हो गया। सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणे यह एहसास दिलाने लगी कि आज भी मौसम गर्म रहेगा। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया। गर्मी बढ़ती गई। मौसम विभाग की माने तो दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। दो दिन भले ही आकाश में बादल मंडराते रहे परंतु बारिश नहीं हो सकी। सो मानसूनी बारिश की उम्मीद फिर बढ़ गई। खेतों में धान के बिचड़े सूख रहे हैं। बारिश के लिए सारे टोटके इस साल फेल हो गए। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि मॉनसून के तिथि बीत जाने के बाद भी बारिश का कहीं अता पता नहीं चल रहा है। जून महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है,परंतु नदी नाले पोखरे गड्ढे सभी जगह पानी का अभाव दिख रहा है। किसानों का इंतजार कब समाप्त होगा यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here