महागठबंधन की तैयारी बैठक मझौलिया में हुई संपन्न। 15 जून को प्रखंड मुख्यालय पर होगा महागठबंधन का जोरदार महाधरना प्रदर्शन।

0
544

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। कमरतोड़ महंगाई दिनों दिन बढ़ती बेरोजगारी तथा मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध आहूत महा धरना की तैयारी में महागठबंधन नेताओं की बैठक स्थानीय रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में रविवार को संपन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय शाही ने की। बैठक में आगामी 15 जून को केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय पर महा धरना देने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।जिसमें जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल राजद प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव कम्युनिस्ट नेता कृष्ण नंदन सिंह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुलाहआदि ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को गद्दी से उखाड़ फेंकना है। भाजपा भगाओ देश बचाओ के संकल्प के साथ जन जन तक मोदी सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंकना करना है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी चुनाव में बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुट जाएं। महा धरना की तैयारी बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी मजदूर विरोधी छात्र एवं नौ जवान विरोधी तथा शांति विरोधी बताते हुए मोदी सरकार को छलावा की सरकार बताया। बैठक में जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ साह, मुख्तार हुसैन, इनरमन चौरसिया, सुरेंद्र मुखिया, डॉक्टर अमीन अहमद, जवाहर साह, रिखि साह, कुंदन यादव, सुनील यादव ,भूटी यादव, झौखी यादव, तनवीर अहमद आदि उपस्थित थे। तैयारी बैठक का संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here