पूर्व प्राचार्य के अनुज की हृदयगति रुक जाने से हुआ आकस्मिक निधन,परिजनों में शोक की लहर।

0
590

बगहा। बगहा के गंडक पार में स्थित मधुबनी प्रखंड के राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय के 33 वर्षीय अनुज शत्रुघ्न उपाध्याय का 16 मई की शाम को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।वही उनके निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई व चीखपुकार मच गया।पूर्व प्राचार्य ने बताया कि दिवंगत शत्रुध्न के दो संतान हैं जिनमें एक 10 वर्षीय पुत्र तथा 7 वर्षीय पुत्री है।प्राचार्य ने बताया कि उनकी मुखाग्नि 94 वर्षीय वृद्ध पिता पंडित जगदंबा उपाध्याय ने दिया,जिसे देख मौजूद लोगों के हृदय को झकझोर दिया।वही अंत्येष्टि स्थल पर अधिवक्ता,अभियंता,पत्रकार, अध्यापक ,राजनेता,डॉक्टर तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।मौजूद सभी लोग भाव विह्वल हो गये,गहरे शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना देने के लिए इष्ट मित्र,रिश्तेदार एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।प्राचार्य ने कहा कि ईश्वर के आगे किसी की नही चलती, जीवन मरण केवल ईश्वर के ही हाथ में सुनिश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here