भैरोगंज में चल रहे एक अवैध नर्शिग होम के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
524

बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज बाजार में विगत दिनों चल रहे अवैध नर्शिग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध नर्शिग होम को शील करते हुए संचालक समेत तीन लोगों पर कांड संख्या 825/2022 दर्ज करते हुए दो नामजद व्यक्ति अनिल कुमार राम, रूम मालिक राणा प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरा नामजद अर्जुन कुमार पटेल पिता सत्यदेव पटेल प्रकाश नगर नरकटियागंज शिकारपुर निवासी फरार था। वही पुलिस को सूचना मिली कि भैरोगंज थाना क्षेत्र के त्रिभुवनी चौक पर दुबारा से अवैध नर्शिग होम का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना के एसआई भरत कुमार द्वारा टीम के साथ छापेमारी कर फरार नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध स्वाथ्य विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से अर्जुन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here