लगुनाहा चौतरवा पंचायत के अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

0
637

बगहा/चौतरवा। प्रखंड बगहा एक के लगुनाहा चौतरवा पंचायत के अग्नि पीड़ितों के बीच शनिवार के देर शाम राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 06 के प्रतिनिधि सह आजीवन सदस्य रेड क्रॉस सोनू कुमार यादव व पूर्व अध्यक्ष जिलापरिषद रेड क्रॉस के पदेन सदस्य सह महासचिव राजद पश्चिम चंपारण अमर यादव जी द्वारा बगहा एक प्रखंड के लगुनाहा चौतरवा पंचायत के लगुनाहा गांव में 21 अप्रैल की शाम आग लगी कि घटना में गोविंद यादव, किशोर यादव, राजेश्वर पड़ित, सुखल राय, मदन महतो, झींगुर महतो, ध्रुव महतो, भुलन साह, आजाद अली, मुन्ना खटीक, जयनारायण खटीक, मंजीत महतो, दिनेश यादव आदि लोगो का घर राख हो गया था। वही आज शनिवार को अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही उप सरपंच किशोर यादव वार्ड सद्स्य खोभरी कुमार एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।
जिलापरिषद प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र के सेवक होने के नाते मेरा प्रथम कर्तव्य बनता हैं आम जनता की सुख और दुख में भागीदार बनें । अभी संस्था द्वारा जो सामग्री उपस्थित थी उसे सबके बीच वितरण किया गया है। जल्द ही अग्निपीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि भी सभी के खाते में ट्रांसफर कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here