Monday, October 2, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण चौतरवा थाना परिसर में अग्नि शमन सेवा वाहन की मांग जोर पकड़ी।

चौतरवा थाना परिसर में अग्नि शमन सेवा वाहन की मांग जोर पकड़ी।

-

बगहा। आए दिन आगलगी की घटना को देखते हुए चौतरवा थाना परिसर में अग्नि शमन सेवा वाहन की व्यवस्था अति आवश्यक है। अग्नि शमन वाहन नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आगलगी की घटना होने पर काफी क्षति उठानी पड़ती है। अप्रैल माह में हुए आगलगी की घटना में ढाई दर्जन से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। पतिलार लक्ष्मीपुर गांव में चार,बरियरवा में चार, चौतरवा लगुनाहा पंचायत के बड़ा लगुनाहा में चार,लगुनाहा गांव में विगत शुक्रवार की शाम 15 व शनिवार की शाम एक घर खाक हो गया।जिसमें लाखों की संपति की नष्ट हो गई। इसके संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि बथवरिया थाना जिसमे मात्र ढाई पंचायत आते हैं। अग्नि शमन सेवा वाहन उपलब्ध है।परंतु चौतरवा थाना क्षेत्र में लगभग दर्जन भर पंचायत हैं बावजूद एक भी अग्नि शमन सेवा वाहन नहीं है। जब कहीं आगलगी की घटना होती है तो बगहा ,बथवरिया व धनहा फोन करना पड़ता है। जबतक अग्नि शमन सेवा वाहन पहुंचती है,ज्वाला शांत हो चुकी रहती है। इस बावत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष सह एम एल सी भीष्म सहनी ने बताया कि बहुत जल्दी चौतरवा थाना में अग्नि शमन सेवा वाहन उपलब्ध कराई जाएगी।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी कर्मियों ने एक स्वर से कहा।जबतक मांग पूरा नहीं करेगी सरकार हड़ताल धरना प्रदर्शन रहेगा जारी।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी कर्मियों ने रविवार को चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की।बैठक की अध्यक्षता संगीता...

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने लिए कई निर्णय।

बगहा/चौतरवा। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चौतरवा के सदस्यों ने रविवार को कोर्ट माई स्थान परिसर में बैठक की अध्यक्षता चंदन कुमार जायसवाल व...

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल की सफाई की गई।

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कार्यक्रम किया गया।बगहा विधायक राम सिंह अहले सुबह से ही विभिन्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!