5 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह संपन्न, जीवन भर साथ निभाने की खाई कसम।

0
1199

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने दिया वर वधू को आशीर्वाद

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के तत्वाधान में 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। आज के दौर में जब लड़कियां पढ़ लिख कर उच्च पदों पर जा रही है लेकिन आज भी हमारा समाज भेदभाव और अमीरी गरीबी के बीच फंसा हुआ है। इस सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया है जो सबके लिए अनुकरणीय है।ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहला जोड़ा संदीप राम और बच्ची कुमारी दूसरा जोड़ा चंदन कुमार और मुन्नी कुमारी तीसरा जोड़ा बंका साह और सरिता कुमारी चौथा जोड़ा मोतीलाल कुमार और संजना कुमारी पांचवा जोड़ा सिकंदर कुमार और संध्या कुमारी है। जिनको प्रोजेक्ट कन्या महाविद्यालय माधोपुर में आयोजित विवाह स्थल पर आचार्य पंडित उमेश तिवारी और आचार्य उपेंद्र तिवारी द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान 5 जोड़ी विधिवत ढंग से एक दूजे के हो गए तथा साथ जीने और मरने की कसमें खाई। परिणय सूत्र में बंधने के पूर्व विवाह स्थल पर विवाह गीत स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें दूल्हा बड़ा अलबेला सर पर बांध सेहरा काफी रोचक रहा।सचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वर वधु को ट्रस्ट द्वारा पलंग रजाई तोसक अलमारी बर्तन गहना घरेलू सामग्री आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड प्रमुख पति मंटू कुशवाहा समाजसेवी मनील कुमार सिंह सहित राजन कुमार शर्मा संजय कुमार साह अजय कुमार पांडे उप मुखिया अरुण कुमार ठाकुर रोहित कुमार गणेश कुमार साह अरविंद सिंह सुरेंद्र दास राजन सिंह अभिषेक तिवारी राजेश कुमार आदि कमेटी के सदस्यों के साथ साथ प्रधानाध्यापक राजेश कुमार जयशंकर सिंह चंदेश्वर शर्मा सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। विवाह स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here