जंगल में महिला के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।

0
833

बगहा। बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना अंतर्गत सिरसिया जरलहिया टोला की एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने हीं जंगल में जबरदस्ती यौन शोषण किया। महिला के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सिरिसिया निवासी 55 वर्षीय सोना देवी (काल्पनिक नाम) अपने पड़ोसी विष्णु साहनी 35 वर्ष के साथ सूखी लकड़ी चुनने के लिए गई हुई थी। लकड़ी चुनने के दौरान विष्णु साहनी ने एकांत पाकर जंगल में महिला की अस्मत लुट ली। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर दूर खेत में काम कर रही एक महिला मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। मामले की सूचना शाम तक पुलिस को मिली और पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नौरंगिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर यह घटना घटित हुई है। पीड़िता के आवेदन व बयान पर कांड संख्या 26/23 दर्ज करते हुए छापेमारी के लिये टीम गठित किया गया। जिसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here