अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर राख।

0
756

बगहा। बगहा एक प्रखंड के मझौवा पंचायत के सर्किल मझौवा गांव में हुई आगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गया है। आगलगी की घटना गुरुवार की संध्या करीब 7:30 की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। वही आगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची अग्निशमन ने आग पर काबू पा लिया। तबतक दो घर जलकर राख हो चुका था। वही घटना की पुष्टि मझौवा पंचायत के मुखिया रूदल मुसहर व उप मुखिया परसुराम साह ने की है उन्होंने बताया कि सर्किल मझौवा निवासी घूरा यादव व सूर्यवंशी यादव का घर जलकर राख हो गया है। आगलगी की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here