नवरात्रि के अवसर पर देवी स्थानों में लगी भक्तों की भारी भीड़।

0
471

बगहा। नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों के पूजा पाठ नित्य जारी है। देवी मंदिरों को बिजली बत्ती से सजाया गया है। रात्रि में भी देवी दर्शन व पूजन के लिए लोगों का आना जारी रहता है। पतिलार गांव के बहुरहिया, चौतरवा में कोट माई रतवल, लगुनाहा, सिसवा आदि स्थान के अलावा विभिन्न पंचायतों में देवी मंदिरों में सुबह से रात तक पूजा पाठ करने का क्रम लगा रहता है। अंतिम दिन देवी स्थान परिसर में मेला, अष्ट्याम का आयोजन भी किया जाता है। पतिलार के मां बहुरहिया स्थान के पुजारी कमलेश मिश्र ने बताया कि वहां रोज पूजा पाठ किया जाता है। चैत्र राम नवमी को भक्तों की भारी भीड़ लगती है। वही कोट माई स्थान चौतरवा माता का सच्चा दरबार है। सच्चे मन से मांगी गई सभी मुरादें अवश्य पूर्ण होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here