बगहा। बगहा के शास्त्रीनगर वार्ड नम्बर चौदह में नव कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया गया है। यह यज्ञ युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार, उत्तराखंड के मार्ग दर्शन में सम्पन्न किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी अखिल विश्व गायत्री परिवार, शाखा बगहा के मुख्य ट्रस्टी प्रो. अरविंद नाथ तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, संरक्षक एवं अभिभावक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युग ऋषि प० श्रीराम शर्मा आचार्य एवं स्नेह सलिला परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में मानव में देवत्य का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिये गायत्री (सद्ज्ञान) एवं यज्ञ (सद्कर्म) के तत्वदर्शन को जन मानस में अवतरित कराना आवश्यक है। गायत्री मंत्र के अवलंबन से एक ओर मनुष्य के बुद्धि क्षमता का अनन्त विस्तार होता है, वही परपूर्ण श्रद्धा और विधि सम्मत किए हुए महायन से पर्यावरण का परिष्कार, संवर्धन एवं समाज में सांस्कृतिक एकता, समरसता और भाई चारे का वातावरण विनिर्मित होता है। इसलिए यह कार्यक्रम प्रातः 08:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 09:00 बजे तक, प्रत्येक दिन सम्पन्न होगा। इस बीच नव कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में ज्ञान विज्ञान, देवपूजन, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत प्रवचन, विभिन्न संस्कार/सामूहिक पुंसवन संस्कार आदि नि:शुल्क सम्पन्न किये जायेंगे।
21 अप्रैल से 24 अप्रैल को बगहा के शास्त्रीनगर में होगा नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन।
-
RELATED ARTICLES