पोस्को एक्ट के फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार।

0
672

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिय पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे थाना क्षेत्र के करमवा पंचायत वार्ड नंबर 1 निवासी रामेश्वर सहनी के पुत्र अर्जुन कुमार पॉक्सो एक्ट के आरोपी के घर पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चिपकाया गया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 573 /2022 में पोस्को एक्ट के आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का आदेश मिला है।कोर्ट के इस आदेश के आलोक मे एएसआई बिहारी प्रसाद निराला के नेतृत्व मे पुलिस बल के साथ घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। जल्द ही पुलिस कुर्की जब्ती के लिए कोर्ट से आदेश पाने के लिए आवेदन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here