शालीनता के साथ परंपरागत ढंग से मनाई गई रंगों का त्योहार होली।

0
581

बगहा/मधुबनी। हरदेव प्रसाद इंटर कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय के निजी आवास पर होली का समारोह परंपरागत तरीके से मनाया गया। अश्लीलता से भरपूर फूहड़पन लिए हुए हिंसा की जननी जो नशेड़ियों की नशा और बढ़ा दे रही है।उससे परहेज करते हुए समाज को एक नया दिशा देने का स्थानीय गणमान्य लोगों ने सार्थक प्रयास किया है। होली मिलन समारोह में अबीर और रंगों से सराबोर सभी लोग आनंद पूर्वक एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामना दिए।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ने कहा कि हम सभी पूर्व की भांति एक दूसरे के घर जाकर आशीर्वाद लेते हैं, किसी के घर जाकर मिलने के आपको व उनको भी अनेकों लाभ है। बड़ों के चरण स्पर्श करने से आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिससे जीवन में सुख शांति, समृद्धि, आरोग्य, स्वास्थ्य ,आयु एवं सर्वतो मुखी उन्नति सुलभ होगी ।उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि होलिकोत्सव के पावन पर्व पर आप सभी जीवन को सरस, सरल ,सहज, सुगम, सुबोधगम्य आदि विविध रंगों से पुलकित होकर समाज को एक नई दिशा देने का सफल प्रयास किया। इसके लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार।

इस अवसर पर अखिलेश शांडिल्य, घनश्याम शांडिल्य, अरविंद मणि, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, एडवोकेट प्रेम नारायण त्रिपाठी ,महेश यादव, शेषनाथ, योगिश मणि,अजरेश,अम्बरीश, और सुनील मणि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।अंत में पूर्व प्रखंड विकास अधिकारी रमेश मणि ने समारोह में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और होली की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here