होली मिलन समारोह का मझौलिया में हुआ आयोजन।

0
453

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड के तमाम पंचायत समिति सदस्य ,मुखिया वार्ड सदस्य तथा अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जमकर रंग अबीर और गुलाल उड़ा तथा होली के गीतों पर जमकर थिरके जनप्रतिनिधि तथा एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी ने बताया कि होली आपसी भाईचारा और सौहार्द को कायम करता है । यह रंगों का पर्व है। रंगों की तरह हमारा जीवन रंगीन रहे चहकता रहे और खिलता रहे यही संदेश देता है। मानव को एक दूसरे के प्रति घृणा वैमनस्य दुश्मनी भेदभाव भूलाकर प्रेम और सौहार्द से रहना चाहिए। इस होली मिलन समारोह में थानाध्यक्ष अभय कुमार पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार प्रमुख पति मंटू कुशवाहा उप प्रमुख नरेश यादव मुखिया संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश समिति सदस्य संतोष यादव, विकास शर्मा, अरविंद कुमार, इरशाद आलम, खुशबू परवीन, विनोद सोनी, चंदन यादव, वसीहर यादव, जीयन यादव, मनोज कुमार राय, शेख चुन्नू समाजसेवी संतोष यादव, एकबाली राम, सुरेश यादव
जगत नारायण निषाद, प्रमोद राम, गुड्डी रानी दास गुप्ता पूर्व मुखिया शंभू सिंह ,अशोक कुमार कुशवाहा, हरिशंकर शर्मा बलवंत कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here