पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नरकटियागंज में हुई गोली कांड में 7 गिरफ्तार हथियार बरामद।

0
599

बेतिया/नरकटियागंज। बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर 15 फरवरी 2023 को कतिपय रंगदारी मांगने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है। उपर्युक्त जानकारी देते हुए एसपी बेतिया उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को व्यवसाई को गोली मारकर घायल करने और 11 फरवरी 2023 को नरकटियागंज के व्यवसायी से रंगदारी मांगने की घटना में संलिप्त युवक कृषि बाजार चौक नरकटियागंज में देखे गए हैं। पुलिस के अनुसार कृषि बाज़ार चौक पर वे हथियार का आदान-प्रदान करने वाले थे। पुलिस अधीक्षक बेतिया उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज कुंदन कुमार के नेतृत्व में छापा दल का गठन कर कृषि बाज़ार चौक के पूरब नन्दपुर ढाला के पास छापामारी के क्रम में शिकारपुर थाना की पुलिस ने टीम के साथ तीन युवक को धर दबोचा। उनके पास हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्त में आए तीन युवक की निशानदेही पर कृषि बाज़ार चौक से दो युवक एवं नरकटियागंज स्थित पोखरा चौक पर दो अन्य युवक दबोचे गए। उनके पास भी आग्नेयास्त्र व कारतूस बरामद किया गया। उनसे पूछताछ के क्रम में उन्होंने बेतिया पुलिस को नरकटियागंज के व्यवसायी विकास चन्द्र गोयल से रंगदारी माँगने एवं उनके पुत्र किशन कुमार गोयल(बरनवाल) को गोली मारकर जख्मी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। बावजूद इसके व्यवसायी से रंगदारी मांगने और गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी मुख्य रंगदार के गिरेबान तक नहीं पहुंची है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर बेतिया पुलिस की छापामारी संचालित कर रही है।गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध अवैध हथियार एवं कारतुस रखने के आरोप में शिकारपुर थाना काण्ड सं.-118 / 23, दिनांक 15 फरवरी 2023 धारा-25 (1-बी) ए /26 /35 आर्म्स एक्ट तथा काण्ड सं.119 / 23 दिनांक 15 फरवरी 2023 धारा-25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट अंकित है तथा दबोचे गए युवकों को न्यायालय को सौंप दिया गया है। शिकारपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से 3 कट्टा, 09 जीवित कारतूस और एक बाइक बरामद किया है। बेतिया एसपी के अनुसार गिरफ्तार युवकों में लोकेश कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह उम्र 22 वर्ष पिता मनोज कुमार सिंह, दुधहाँ भलुही, मझौलिया थाना, शेख सरताज उम्र 22 वर्ष पिता शेख अफरोज नरकटियागंज, थाना-शिकारपुर, सोहेल अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता महताब आलम, तरहरवा शिकारपुर, धीरज कुमार उम्र 19 वर्ष पिता आशनारायण प्रसाद कुशवाहा भसुरारी, शिकारपुर, रविकेश कुमार मिश्र उम्र 28 वर्ष पिता सुनील कुमार मिश्र हरपुर शिकारपुर, जायद उर्फ गोलू उम्र 22 वर्ष पिता शेख असलम दिउलिया वार्ड नं0-24, थाना- शिकारपुर, अमित दूबे उम्र 21 वर्ष पिता विनय द्विवेदी हरदिया चौक वार्ड नं0-19 शिकारपुर बताए गए हैं। उपर्युक्त युवकों का पुलिस ने आपराधिक इतिहास बताया है उसके अनुसार सभी शिकारपुर थाना काण्ड सं-835 / 22, दिनांक 17 अक्टूबर 202 धारा 342/ 323/ 382/ 504/34 भादवि दर्ज है। शिकारपुर थाना काण्ड सं. 356 / 2021, दिनांक-20 जुलाई 2021 धारा-302/120बी / 34 भादवि, शिकारपुर थाना काण्ड सं.781 / 2022, दिनांक 28 सितंबर 2022 धारा 506 / 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट, शिकारपुर थाना काण्ड सं-02 / 2023 दिनांक 01 जनवरी 2023 धारा-341 /323 /307/ 504/506 / 34 भादवि, नरकटियागंज रेल थाना काण्ड सं.-33/21, दिनांक-14 मार्च 2021 धारा-160 (1)/ 115/ 116/ 117, शिकारपुर थाना काण्ड सं.-884 / 22, दिनांक-04 नवंबर 2022 धारा 341/ 323/ 324/379/354बी / 504 /34 भादवि अंतर्गत मामला दर्ज़ है। बेतिया पुलिस की छापामारी दल में कुन्दन कुमार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, रामाश्रय यादव, पुलिस निरीक्षक-सह थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना, पुअनि निर्भय कुमार राय तकनिकी शाखा, बेतिया, पुअनि धनन्जय कुमार तकनिकी शाखा बेतिया, पुअनि उदय कुमार थानाध्यक्ष साठी, पुअनि विनोद कुमार थानाध्यक्ष गौनाहा, पुअनि संजीव कुमार थानाध्यक्ष सहोदरा, परि पुअनि आशीष कुमार शिकारपुर थाना, परि पुअनि उपेन्द्र कुमार यादव शिकारपुर थाना, सिपाही बब्लू कुमार तकनिकी शाखा, बेतिया, सिपाही कमलेश कुमार तकनिकी शाखा, बेतिया, चालक सिपाही बीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here