भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक मझौलिया के माधोपुर में हुई संपन्न।

0
463

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जो मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।देश के गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया स्थित साहू जैन उच्च विद्यालय में आगामी 25 फरवरी को आगमन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल और अमित चौबे ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित साह का पश्चिम चंपारण आगमन काफी महत्वपूर्ण है। यह पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए काफी सम्मान की बात है। इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता दिन रात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कस ले। उन्होंने बताया कि इसके लिए हल्दी चावल के साथ निमंत्रण कार्ड लेकर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाएंगे और लोगों को 25 फरवरी को लौरिया चलने के लिए आमंत्रित करेंगे। उनका कहना था कि आधुनिक युग में चिट्ठी पत्री से संदेश देने का तरीका समाप्ति की ओर है। लेकिन भाजपा इसको जीवंत करने का प्रयास कर रही है।
मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित साह के सभा में जाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सभी सुविधा दी जाएगी। सभा में आने जाने के लिए कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने लोगों से सभा को सफल बनाने की अपील की। मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने आह्वान किया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता चट्टानी एकता के साथ गृह मंत्री अमित शाह की सभा को सफल बनाने में जुट जाए जुट जाए। इस बैठक पर सुरेश यादव, उमेश सहनी, हीरामन सहनी, वीरेंद्र चौबे, टुनटुन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here