जन सुराज कार्यवाहक समिति का विस्तार, 78 नए लोगों का नाम विस्तारित सूची में जोड़ा गया।

0
506

बेतिया। जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्तूबर को शुरू हुई थी। जन सुराज पदयात्रा जिले में 48 दिनों तक चली और इस दौरान अलग-अलग गांवों और प्रखंडों से गुजरी। पदयात्रा के दौरान लाखों लोग जन सुराज के विचार से प्रभावित हुए और पदयात्रा के साथ कदम से कदम मिलकर चले। पश्चिम चंपारण जिले में जन सुराज अभियान को आगे बढ़ाने और जनसुराज के कार्यों को सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए 5 जनवरी 2023 को जिले की कार्यवाहक समिति गठित की गई थी। इस समिति का विस्तार कर इसमें 78 लोगों के नाम और जोड़े गए हैं, समिति के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। यह समिति जिले की प्रखंड कार्यवाहक समितियों के साथ मिलकर पूरे जिले के संस्थापक सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देगी और अगले कुछ महीनों में जिले और प्रखंड की स्थाई समितियों का चुनाव के माध्यम से गठन करवाएगी। जिले और प्रखंड की कार्यवाहक समितियां स्थाई समितियों के चुनाव के जरिए गठित होने तक कार्यरत रहेंगी। पश्चिम चंपारण जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के सदस्यों की विस्तारित सूची में सुरेंद्र कुशवाहा, अरविंद तिवारी, सुनील वर्मा, डॉ कलीम गफार, सुरेंद्र राम, सहोदरी देवी, विष्णु गुप्ता, नंदेश पांडेय, शेषनाथ चौधरी, मोती मांझी, अवधेश प्रसाद सहित 67 अन्य लोगों का नाम इस 151 सदस्यीय कार्यवाहक समिति में चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here