Monday, March 20, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण रमपुरवा महनवा पंचायत के मुखिया के आवास पर भाजपा मंडल कार्यसमिति की...

रमपुरवा महनवा पंचायत के मुखिया के आवास पर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट……

बेतिया/मझौलिया। रमपुरवा महनवा पंचायत के मुखिया डॉक्टर चंद्रिका साह द्वारा अपने निवास स्थान पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुखिया डॉ चंद्रिका साह ने कहा कि विधायक उमाकांत सिंह हम लोगों के मार्गदर्शक है। समय-समय पर उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं सुझाव काफी कारगर साबित होते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई जिसका शुभारंभ विधायक उमाकांत सिंह मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह भाजपा नेता रवि सिंह द्वारा भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। अपने संबोधन में विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि हम सब भाजपा के सिपाही हैं। संगठन विस्तार पार्टी मजबूती देश हित हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पहले तिरवाह क्षेत्र में सिर्फ शिलान्यास होता था लेकिन मोदी सरकार में विकास कार्यों का उद्घाटन हो रहा है। पीपरपति पुल का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी सरकार घर घर बिजली देने के बाद अब सिंचाई के लिए हर खेत में बिजली सुविधा देने को कृत संकल्पित है। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्म भूमि है इसका चहुमुखी विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता एवं लक्ष्य है। उन्होंने क्षेत्र में बिछ रहे सड़कों की जाल का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार सड़क बिजली उद्योग धंधे के विकास के लिए योजनाएं बनाकर पूर्ण कर रही है। विधायक ने सेमरा मदरसा जाने वाली सड़क में क्षतिग्रस्त पुल की बात कहते हुए कहा कि बहुत जल्द क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि शक्ति केंद्र का ग्रुप बनाकर उसको डिजिटल ग्रुप से जोड़ें। इस अभियान के तहत सदस्यता अभियान मन की बात कार्यक्रम डेटा प्रबंधन प्रक्रिया तथा अल्पकालिक विस्तारक योजना पर शक्ति केंद्र प्रभारी सदस्यों के साथ मिलजुल कर संगठन विस्तार करें और समाज के हर वर्ग को जोड़ें। इस अवसर पर जिला पार्षद सह तिरवाह संघर्ष समिति के सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन, रामेश्वर चौरसिया, उपेंद्र साह ,रामाशीष यादव ,रामाशंकर यादव, वीरेंद्र यादव ,रामचंद्र तिवारी, शेख भनु ,नागेंद्र यादव ,विंध्याचल यादव, पंजाबी सिंह, ओम प्रकाश पांडे मैनेजर प्रसाद आदि मौजूद थे।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

फैक्टरी वर्कर से फैक्टरी ऑनर बने मझौलिया के रतनमाला का लाल प्रमोद बैठा।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट.... बेतिया/मझौलिया। सफलता पाने के लिए बुलंद हौसले और दिल जिद्दी सा होना चाहिए मन में लगन हो और कुछ...

चौतरवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बैग जांच के दौरान किया गांजा बरामद,अपराधी गिरफ्तार।

बगहा। बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है,जहां रविवार को स्थानीय चौक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने...

सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत बाइक चालक जख्मी, एक आठ माह की बच्ची सुरक्षित।

ब्रेकिंग* बगहा। बड़ी खबर आ रही है बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी से जहां एनएच 727 मुख्य मार्ग के चखनी मोड़ के समीप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!