बगहा में कॉंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर पर विभिन्न पदों पर चयन जारी।

0
600

बगहा। बगहा एक प्रखंड के सभी पंचायतों में कॉंग्रेस कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा पंचायतों में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए 24 पंचायतों में विभिन्न पदों पर चयन शुरू किया गया है।जिसमें मंगलवार को 6 पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष,प्रखंड सचिव,महासचिव जैसे पदों पर चयन किया गया।जिसमें चंद्रहा, टेसरहिया, बिवीबनकटवा,लगुनाहा चौतरवा, चंदरपुर रतवल तथा मझौवा पंचायत शामिल है।कॉंग्रेस कमिटी बगहा एक के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि इन सभी पंचायतों में पदों के चुनाव के बाद चयनित कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती पर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।साथ ही पंचायत स्तर पर आगामी चुनाव के मद्देनजर भी चर्चा किया गया है।उन्होंने बताया कि बाकी बचे सभी पंचायतों में शीघ्र ही पदों का चयन पूरा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here