प0 चंपारण के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ।

0
704

बेतिया। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के सभी नगर निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण की कार्रवाई सम्पन्न हुयी। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-24 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी। वहीं पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-15 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी। नगर निगम, बेतिया के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सभी पार्षदों को प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, श्री रवि प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य पार्षद श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, उप मुख्य पार्षद, श्रीमती गायत्री देवी सहित पार्षद श्री जोबैर आलम, श्रीमती अनुराधा यादव, श्री सहमत अली, श्रीमती कुंती देवी, श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती जीनत परविन, श्री मनोज कुमार, श्री कुणाल राज श्राफ, श्रीमती पल्लवी कुमारी, श्रीमती नाजिया प्रवीन, श्रीमती शकीला खातुन, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती रिंकु देवी, श्रीमती सुनैना देवी, श्रीमती आफरीना खातून, कुमारी ममता मिश्रा, श्री रोहित कुमार सिकारिया, श्रीमती सविता देवी, श्री मोहम्मद हफीज मंसुरी, श्री दीपक कुमार, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री नन्दलाल प्रसाद, श्री राजकुमार, श्री एनामूल हक, श्रीमती रूही सिंह, श्री सुशील कुमार गुप्ता, श्री इन्द्रजीत यादव, श्रीमती श्वेता कुमारी, श्री अमर यादव, श्री विजय यादव, श्रीमती प्रेमा यादव, श्रीमती जोहरा खातून, श्रीमती ऋतुल प्रिया, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती नजराना खातून, श्री राजकिशोर महतो, श्री शैलेश कुमार, श्री नवनीत कुमार रंजन, श्री मुनमुन देवी, श्री साजन कुमार, श्री अभिमन्यु कुमार, श्री अम्बिका राव, श्रीमती सबीहा खातून, श्रीमती पूजा कुमारी, श्री मदन प्रसाद गुप्ता एवं श्री मुन्ना राय को शपथ दिलायी गयी। शपथ दिलाने के उपरांत प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभाकानाएं दी गयी। साथ ही उन्हें पद धारण करते हुए विधिसम्मत तरीके से कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने की नसीहत भी दी गयी। वहीं नगर परिषद, बगहा एवं नगर परिषद रामनगर के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, नगर परिषद नरकटियागंज के पार्षद, उप मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नगर पंचायत चनपटिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया तथा नगर पंचायत लौरिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज द्वारा शपथ दिलायी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here