Wednesday, September 27, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' का आगाज़ करने पहुंचे।

वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समाधान यात्रा’ का आगाज़ करने पहुंचे।

-

बिहार/बेतिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जनवरी 2023 से 14 वीं राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की सभी समस्या प्रशासनिक स्तर पर खत्म कर दिया है। तदुपरान्त ‘समाधान यात्रा का आगाज़ करने वाल्मीकिनगर पहुंच गए हैं। वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर वाल्मीकिनगर व बगहा के नेता, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण निर्माण कार्य के अवलोकन किया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुआयना के पश्चात् पत्रकारों से वार्ता किया। मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर विकास कार्यों की प्रगति को देखेंगे, लोगों की बात भी सुनेंगे। इसके पहले उन्होंने समाज सुधार अभियान के क्रम में कई जगहों पर जाकर लोगों से बात किया और विकास कार्यों का अवलोकन किया। शराबबंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। शराबबंदी के प्रति अधिक से अधिक लोगों को निरंतर जागरुक और प्रेरित किया जा रहा है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गंडक बराज नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गंडक नदी के डिस्चार्ज एवं जलस्तर के संबंध में जानकारी उन्होंने लिया। गंडक नदी के अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य वर्ष की तुलना में इस वर्ष गंडक नदी का जलस्तर काफी अच्छा है और पानी भी स्वच्छ है। मुख्यमंत्री ने नियंत्रण कक्ष में लगी महापुरुषों की तस्वीरों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष (वीटीआर) का भ्रमण भी किया।

उनके निरीक्षण के क्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, पूर्व विधान पार्षद राजेश राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग देवेश सेहरा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल पंकज कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण रेंज प्रणव कुमार प्रवीण, पश्चिम चंपारण के प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनील कुमार, पुलिस अधीक्षक पश्चिम चम्पारण बेतिया उपेन्द्र नाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक बगहा किरण कुमार गोरख जाघव व अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Patna news24 livehttp://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

तीन साल से नल-जल योजना बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश।

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट बगहा/भैरोगंज। सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों में लगे नल जल योजना से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल...

विदेशी शराब के साथ कार जप्त, चालक फरार।

बगहा/धनहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डीही चौक से बंसी टोला जाने...

सड़क दुर्घटना में कार गिरा गड्ढे में, बाल बाल बचा चालक।

बगहा। बगहा बेतिया एनएच 727 के डुमरिया में हुई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित गिरा गड्ढे में बाल बाल बचा सवार। बता दें कि आये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!