विधायक ने मझौलिया एवं बखरिया पंचायत के दलित बस्तियों में किया जनसंपर्क।

0
223

बेतिया/मझौलिया। (राजू शर्मा) सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बथनाहा विधानसभा के विधायक अनिल राम द्वारा मझौलिया एवं बखरिया पंचायत के दलित बस्तियों में जनसम्पर्क करते हुए बेतिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आगामी 25 मई को मतदाता करने की अपील की। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। मौके पर उपस्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो कार्यकर्ता आज सामने बैठे हैं वही कल मंच पर बैठेंगे। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। किसी अन्य दल में नहीं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, सबसे ज्यादा विकास गरीबों का हो रहा है। गरीब सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के हैं। इसलिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उनको लाभ हो सके। मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के माध्यम से कोरोना काल जैसे संकट में गरीबों के खातों में पैसा दिया। गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे है, जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रह सके। भाजपा के शासन काल में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। कई विकास कार्य को गिनाते हुए कहा कि दलित समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों विकास कार्य किए हैं। वही बखरिया मुखिया प्रतिनिधि एकबाली राम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति सभ्यता का डंका पूरे दुनिया में गूंज रहा है। भारत के बढ़ते सामर्थ्य और जन कल्याणकारी योजनाएं , आत्मनिर्भर भारत समेत अन्य योजनाएं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर अभिषेक भारती, हरिशंकर शर्मा, कृष्णा पासवान, सुशील जयसवाल, कृष्ण मुरारी राम, कमल मुखिया, शंभू भारती , नंदकिशोर पासवान, सतन पटेल, अनिल शर्मा, योगेंद्र मुखिया, बृजेश पांडे, विशाल कुमार, अभय कुमार, संदीप प्रसाद, शिवनाथ राम, रामयोध्या राम, प्रभात कुमार, राहुल कुमार, छठू राम सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here