लोक सभा चुनाव के मद्देनजर नगर में चलाया गया वाहन जांच अभियान।

0
195

बगहा। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। शराब सहित अन्य असामाजिक तत्वों की खोज खबर के लिए बगहा नगर थाना की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस कड़ी में एनएच 727 बगहा व बेतिया मुख्य मार्ग के नगर थाना के समीप एडीपीओ कुमार देवेंद्र के अगुवाई में यातायात थाना व नगर थाना के द्वारा नगर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान में चार पहिया सहित अन्य वाहन चालकों को रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, डिक्की सहित गाड़ी से संबंधित सभी कागजों की गहनता से जांच की गई। इस जांच अभियान में एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। इस वाहन जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इस वाहन जांच में बिना कागज़ के गाड़ी चलाने वाले अपना रास्ता बदलते नगर आए। एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि वाहन जांच अभियान लगातार चलेगा। ऐसे में वाहन चालक सम्बंधित कागज़ात लेकर चले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here