मुखिया संघ की बैठक में मतदाता जागरूकता व विकास पर हुई चर्चा।

0
245

बगहा/चौतरवा। मंगलवार को कॉमन प्लॉट परिसर चौतरवा में बगहा एक प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चंद्रपुर रतवल पंचायत के मुखिया नीतेश राव व संचालन रायबारी महुअवा पंचायत के मुखिया मो0 आजाद ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को ले मतदाता जागरूकता अभियान पर जोर देने पर चर्चा हुई। पंचायतों के अधिक से अधिक मतदाता चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करें। इसके लिए मतदाताओं की जागरूकता आवश्यक है। उन्हें मतदान का महत्व बताने पर जोर दिया गया। वही पिछले ढाई साल में पंचायतों के विकास की समीक्षा की गई। बैठक में बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी, मझौवा के मुखिया रुदल मुसहर, हरदी नदवा पंचायत के मुखिया प्रेम चौधरी, पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार मिश्र, बीबी बनकटवा के दारोगा साह, दुर्गेश ठाकुर, दीपक पाण्डेय, ब्रजेश राम, मुन्ना दास समेत डेढ़ दर्जन पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here