माधोपुर में श्री राम चरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ निमित्त निकली भव्य जल शोभायात्रा।

0
669

1001 कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक अमवा मन झील में कलश भरा।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। श्री राम जानकी मंदिर माधोपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ एवं श्री राम कथा महायज्ञ को लेकर गुरुवार को बाजे गाजे और जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस महायज्ञ के निमित्त 1001 कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक अमवा मन झील में कलश में जल भरा। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम के जय घोष से गुंजित रहा। महायज्ञ के महा अध्यक्ष जुगल किशोर सिंह ने बताया कि इस 9 दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन संत चंचल बाबा और सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल द्वारा शुक्रवार की संध्या मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर किया जाएगा। इस महायज्ञ के आचार्य मंटू पाठक राजाभार तथा रामायणी जगदीश बाबा है।

इस जल शोभा यात्रा में सचिव कौशल किशोर सिंह भाजपा नेता भिखारी सिंह पूर्व पार्षद विवेक कुमार श्रीवास्तव पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, अध्यक्ष चुन्नू सिंह , कोषाध्यक्ष राजू सिंह, अमरजीत पासवान , राज किशोर सिंह, कपिल देव पटेल, कपिल देव राम, अरविंद सिंह, रामचंद्र सिंह, मुखलाल राम, लाल बाबू शर्मा ,पूर्व सरपंच शशि भूषण प्रसाद ,पूर्व मुखिया मनु दास, मंतेश कुमार सिंह , नंदू पासवान, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा, विजय महतो , अनूप सहनी , शिव बालक सिंह , अरुण ठाकुर , नंदकिशोर शर्मा, विंध्याचल सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल थे।सचिव कौशल किशोर सिंह ने श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है। चल शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस .आई विजय कुमार सिंह दलबल के साथ सुरक्षा कमान संभाले रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here