महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़।

0
593

बगहा/चौतरवा। महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र हर हर महादेव के जय जयकारा से गूंज उठा। विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से शाम तक लगी रही भारी भीड़। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। अहले सुबह से ही शिव मंदिरों के घंटे बजने लगे। जो देर रात तक सुनाई पड़ते रहे। इस बावत पंडित लालाजी तिवारी ने बताया कि लगभग एक दशक बाद यह पवित्र संयोग बना है कि इस शुक्रवार के दिन पर्व पड़ा है। इस दिन करने पर महा शिवरात्रि व शुक्र प्रदोष व्रत का लाभ एक साथ मिलेगा। भगवान शिव दूध,बेलपत्र, जल,भांग धतूरा व पुष्प अर्पित करने पर प्रसन्न होते हैं।इसमें रात्रि के समय जागरण कर भगवान शिव का भजन कीर्तन करने से वे प्रसन्न होते हैं। भगवान का स्मरण मन कर्म व वचन से करने पर वे प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर इंगालिशीया,जैनी टोला, पतिलार कारखाना टोला, चौतरवा दूध नाथ बाबा स्थान, मठ टोला समेत विभिन्न शिव मंदिर परिसर में अष्ट्याम का भी आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here