गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने से किसानों में आक्रोश।

0
274

बगहा/चौतरवा। तीन साल से गन्ना मूल्य यथावत बरकरार है। जबकि महंगाई अपनी ऊंचाई पर है। बावजूद गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।किसानों की विकास का ढोल पीटने वाली सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं है। किसानों ने बताया कि पिछले तीन सालों से गन्ना मूल्य में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जा सकी। क्षेत्र के किसानों का गन्ना एक मात्र महत्वपूर्ण नकदी फसल है। फीलवक्त गन्ना मूल्य 335 रुपए प्रति क्विंटल है। किसानों ने बताया कि गन्ना मूल्य कम से कम 400 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए। गन्ना फसल तैयार होने में एक साल का समय लग जाता है।वही गन्ना को तैयार कर क्रय केंद्र तक पहुंचाने में काफी रुपए खर्च हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here