सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में पौधरोपण कर संरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प।

0
379

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन श्रीकांत दुबे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज पांडे मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर उनके संरक्षण व संवर्धन का
संकल्प लिया। सिविल सर्जन ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।तदुपरांत उन्होंने पीएचसी में जाकर प्रत्येक कार्यक्रम का निरीक्षण किया और वहां पर दाखिल मरीजों से पीएचसी पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों ने अपनी पूर्ण संतुष्टि जाहिर कर कहा कि हम यहां के कार्य व्यवहार से पूर्ण तरह से संतुष्ट हैं और हमें पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी मिलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here