लिंक सड़क के अतिक्रमण से आम लोगों की बढ़ी मुसीबत।

0
481

बगहा। एन एच 727 मुख्य मार्ग में बगहा से लौरिया के बीच लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है। इसमें चौतरवा, पिपरिया, छोटकी पट्टी, बगहा में बने लिंक सड़क पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमाया गया है। स्थानीय लोग आपसी दुश्मनी की आशंका से मुंह खोलने से परहेज कर रहे हैं। वही यह नजारा प्रशासन के लोग नित्य देखते हैं। बावजूद कोई पहल नहीं किया जाता है। सुशासन की सरकार में कुव्यवस्था से आम आदमी परेशान हैं। बहुत से लोग सबकुछ देखकर भी मन ही मन कूढ़ रहे हैं। जब प्रशासन के लोग ही पहल नहीं करते तो भला आम आदमी क्या कर सकता है। बावजूद स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here