तमकुहवा में बीजेपी द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

0
574

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट……

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के तमकुहवा इंडियन पब्लिक स्कूल बमनहर के प्रांगण में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बिहार सरकार पर सीधा निसाना साधा, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को जनता की चिंता नहीं है। सरकार अराजकता, भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी है। जिसको हटाना अनिवार्य है। वही सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि, नीतीश कुमार की सिपाही महिलाओं को भी नही छोड़ रही हैं। राज्य कर्मी की दर्जा मांग रहे शिक्षकों पर भी लाठी चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुंगेरीलाल की सपना देखते हैं। वह यूपी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। पहले बिहार में चुनाव लड़ के दिखा दे जनता उनको औकात दिखा देगी। उन्होंने कहा कि पहले बिहार माफियाओं का राज्य था, भाजपा गठबंधन ने माफिया राज्य को समाप्त किया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जनता को बताया। वही पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। परंतु अब नीतीश कुमार मुख्य मंत्री लायक नहीं रह गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के लाठी चार्ज में भजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह की मौत हो गई। सैकड़ो कार्यकर्ता घायल हो गए। जिसके विरोध में भाजपा हस्ताक्षर अभियान चला रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगहा जिला के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह तथा मंच का संचालन राधेश्याम त्यागी ने की। ऊक्त बैठक में बगहा विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, आदि ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। ऊक्त बैठक में प्रमुख मधुबनी विजया सिंह, जिला उपाध्यक्ष, चंद्रभूषण सिंह, उमेश सिंह, बिनोद गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here