दो बाइक की हुई आमने सामने टक्कर बाइक पर सवार 4 लोग घायल।

0
638

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….

बगहा/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के बासी मधुबनी मुख्य मार्ग के देवीपुर के समीप दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाईक पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का ईलाज यूपी के निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसमे दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना शनिवार देर शाम की है। घायलों में एक जनता की आवाज अखबार के पत्रकार अजय शर्मा भी है। जानकारी के अनुसार बिचपटवा रंगललही गांव निवासी अजय शर्मा एवं सुरेंद्र गोड़ बाइक से पडरौना से अपने घर आ रहे थे। वही मरीचहवा गांव निवासी रामसूरत राम अपने नतनी के जन्मदिन में यूपी जा रहे थे। कि देवीपुर के पास आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें अजय शर्मा, सुरेंद्र गोड़, रामसूरत राम एवं उनके भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी को मधुबनी पीएचसी लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिसके बाद निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वही घायलों में पत्रकार अजय शर्मा एवं रामसूरत राम की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। अजय शर्मा का सर में चोट लगा है, तथा रामसूरत राम का पैर टूट गया है। पीएचसी प्रभारी डॉ0 आनंद कुमार ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here