बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत छोटकी पट्टी भैरोगंज मुख्य मार्ग के नड्डा देउवा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। घटना की सूचना राहगीरों ने बगहा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुँच कर दोनों के शव को जप्त करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपने घर जुड़ा जा रहा था की अचानक बिपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन तेज गति होने के कारण दुर्घटना हो गई जिसमें मौके पर ही बाइक सवार दोनो की मौत हो गई। वही अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में मृतक की पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा निवासी रौशन यादव व धर्मंनाथ यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है। बगहा नगर थानाध्यक्ष ने बताया की दुर्घटना में मृत दोनो के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। तथा घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगो की हुई मौत क्षेत्र में सनसनी का माहौल।
-
RELATED ARTICLES