आगलगी की घटना में 4 घर जलकर राख।

0
971

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के कठार डीह गांव में गुरुवार की देर शाम आग लगने से 2 लोगो के 4 घर जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मुसकक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग शार्ट सर्किट से लगा है। इस हुई आगलगी में लाखों का सामान जलने की अनुमान है। जानकारी के अनुसार कमलेश कुशवाहा के घर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गया। एवं कमलेश कुशवाहा के 2 एवं बृजेश कुशवाहा के 2 घर जलकर राख हो गया। आग ऐसे समय में लगा कि, कोई सामान निकाला नही जा सका। आग लगने से, घर में रखा, कपड़ा, गहना, फर्नीचर, अनाज सहित लाखो रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गया है। मुखिया प्रतिनिधि राजेश गुप्ता ने बताया कि आगलगी से काफी नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक छोटा अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुच आग बुझाने में जुटी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here