6 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ ने बीआरसी भवन में की बैठक।

0
538

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट….

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड में रसोइया संघ द्वारा ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहार मिड डे मील संघ 5 अप्रैल को दिल्ली संसद भवन के लिए कूच करेगा। जिसको लेकर रविवार को मधुबनी प्रखंड के सभी रसोईयों की बैठक बीआरसी भवन में किया गया। जिसमें दिल्ली जाने की रणनीति पर चर्चा किया गया। बैठक के उपरांत रसोईया संघ के जिला सचिव जवाहिर प्रसाद यादव ने बताया कि, रसोईयों का शोषण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस महंगाई के दौर भी 1650 रुपये में रसोईयों से कार्य कराया जा रहा है। वही कोई सुविधा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, अपनी मांगों को लेकर रसोईया संघ 5 अप्रैल को दिल्ली संसद भवन मार्च करेगा। व सरकार से मांग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा मांग हैं कि, रसोईयों को नियमित किया जाय। 10 माह के बजाय 12 माह का वेतन दिया जाय। रसोईयों को मातृत्व अवकाश, सहित अन्य सुविधाएं दिया जाय। 45 वे श्रम संसोधन को लागू किया जाए व 22 हजार रुपये वेतन दिया जाय। उन्होंने बताया कि, सरकार जबतक हमलोगों की मांगों को नही मानेगी तबतक हमलोगो की मांगे जारी रहेगी। ऊक्त बैठक में चिंता देवी, माया देवी, मंजू देवी, आरती देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here