हत्या मामले के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

0
991

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना में पदस्थापित एएसआई संजय कुमार द्वारा सरिसवा बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी स्वर्गीय ध्रुप यादव के पुत्र उदय यादव और बुलेट यादव के घर पर माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा निर्गत इश्तिहार कोर्ट के नालिसी की जानकारी सार्वजनिक कर दी। उक्त जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि उदय यादव और बुलेट यादव थाना कांड संख्या 670/2022 के नामजद अभियुक्त हैं। इस कांड में दोनों हत्यारोपी है। इनके विरुद्ध धारा 447 341 323 337 324 307 302 34 भादवी के तहत कांड अंकित है। इसमें दोनों फरार चल रहे हैं। माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाया गया है। अगर दोनों नामजद आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तिहार चिपकाने के दौरान एएसआई संजय कुमार के साथ स्थानीय चौकीदार उमेश कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here