मझौलिया में वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष के निवास पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन।

0
477

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष नगीना यादव के निवास स्थान बखरिया में वार्ड सदस्यों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह में वार्ड सदस्यों ने जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाया तथा एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। तदुपरांत फगुआ के गीतों पर वार्ड सदस्यों ने जमकर ठुमका लगाया और माहौल को रंगों की तरह रंगीन कर दिया। पूरा निवास परिसर होली के गीतों से गुंजित होता रहा।अपने संबोधन में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष नगीना यादव ने होली की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है। मानव को भी सत्य अहिंसा एकता भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द शांति रुपी रंगों की तरह सदैव प्रसन्न और रंगीन रहना चाहिए। आपसी भेदभाव बैर भाव ईर्ष्या द्वेष भूल कर प्रेम और सौहार्द को अपनाना चाहिए।
इस होली मिलन समारोह में संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार राम, मनीष कुमार, अली राज हुसैन, नितीश चौधुर, उमाशंकर साह, अजय प्रसाद, संजय पंडित, श्री किशन माली, उप मुखिया शमशाद आलम ,भोला मियां ,मुन्ना आलम, गोविंद महतो, कमलेश कुमार, विकास राम ,अमरेंद्र कुमार आदि वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here