मझौलिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न।

0
483

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट…

बेतिया/मझौलिया। शबे बरात और होली पर्व को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय कुमार ने की। अपने संबोधन में थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि पर्व हमें सामाजिक समरसता एकता सौहार्द भाईचारा शांति का पैगाम देते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व मनाना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है लेकिन साथ ही साथ शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी हर चौक चौराहों पर जवान तैनात रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में आयोजित पुलिस दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पुलिस अधिकारी जनप्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राओं ने देखा। शांति समिति की बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ,उप प्रमुख नरेश यादव ,हरी लाल यादव, अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता, सोहन साह, डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद, आशा देवी पति दीनानाथ साह, लाल बच्चा यादव ,गिरिजा देवी, शारदा देवी, पम्मी देवी मुखिया पति एक बाली राम सौदागर साह मुखिया पति शिव शंकर यादव शौकत अली, फिरोज देवान, समेत पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here