मधुबनी प्रखंड मुख्यालय में हुई समीक्षात्मक बैठक।

0
554

मधुबनी से सफरुद्दीन अंसारी..……

मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड मुख्यालय के पर मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें प्रखंड के दर्जनों मुद्दे छाये रहे। बैठक में पूर्व प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि, बैठक में शामिल होने से पदाधिकारी कन्नी काटते रहते हैं। ऐसे में समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। उन्होंने बीसीओ पर बरसते हुए कहा कि, खेत नही है ,सरकार से जो लोग राशन उठाते हैं, उनके नाम से 100 क्विंटल से अधिक धान खरीदारी की जाती हैं। यह चमत्कार पैक्स अध्यक्ष, व बीसीओ के मिली भगत से होता हैं। वही चिउरहि पंचायत के मुखिया बिजय यादव ने कहा कि, पंचायत में पोल ढहने के कारण बिजली नही मिल रही हैं। कई पोलो पर अभी तक तार भी नहीं है। वही दियारा के जमीनों को मापी कराने की मांग की। वही तमकुहा पंचायत के मुखिया फारुख अंसारी ने कहा कि, पंचायत समिति की बैठक तीन माह पर होनी चाहिए, परंतु 6-6 माह बीत जाती हैं। बैठक नही होती हैं। सभी की समस्याएं सुनने के बाद बीडीओ राजेश भूषण ने बताया कि, अनुपस्थित पदाधिकारियो पर कार्यवाई के लिए जिला को लिखा जाएगा। अगली पंचायत समिति की बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियो के बैठक के लिए निर्देश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here