अज्ञात वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत।

0
512

बिहार/उत्तरप्रदेश। बिहार उत्तरप्रदेश की सीमा पर सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन और ट्रैक्टर की हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी ट्रैक्टर चालक को सालिकपर चौकी के पुलिस जवानों ने तुर्कहां सीएससी पहुंचाया। जहां जख्मी चालक की जांच की जांचोपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दे कि बिहार के बगहा क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह 35 ट्रैक्टर ट्राली पर धान लोड कर उत्तरप्रदेश से बिहार के लिए आ रहे थे की खडडा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी और बिहार सीमा के दिल्ली कैंप के बीच किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर पर जोरदार ठोकर मार दिया। और अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक रविंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची सालिकपुर चौकी के जवानों ने घायल अवस्था में चालक को एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा अज्ञात वाहन पर कांड संख्या दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि अज्ञात के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही अज्ञात वाहन की तलाश कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here