मझौलिया में महा शतचंडी महायज्ञ को लेकर 5 फरवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

0
900

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड नम्बर 8 गिरी टोला देवी भगवती स्थान के पास आगामी 5 फरवरी 2023 दिन रविवार को भब्य कलश यात्रा निकाली जाएगी ।उक्त जानकारी मुखिया नीतू देवी तथा समाजसेवी अरुण यादव ने दी उन्होंने बताया कि 6 फरवरी से दुगोला जागरण , कृष्ण लीला धार्मिक प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वही प्रखंड उप प्रमुख नरेश कुमार यादव ने बताया कि 1001 कुंवारी कन्याओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ जल बोझी किया जायेगा । जो यज्ञ स्थल से होते हुए नगर परिक्रमा कर धनौती नदी में जल भर कर पुनः यज्ञ स्थल आएगा। अध्यक्ष विश्वनाथ गिरि बाबा ने बताया कि दुर्गा माता प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है उसे चंडी यज्ञ कहा जाता है। शतचंडी यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। इस यज्ञ से बिगड़े हुए ग्रहों की स्थिति को सही किया जा सकता है। कोषाध्यक्ष आलोक कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस यज्ञ के बाद मनुष्य खुद को एक आनंदित वातावरण में महसूस कर सकता है। वेदों में इसकी महिमा के बारे में कहा गया है कि इस तरह का यज्ञ करने से मनुष्य का जीवन धन्य होता है। तथा उपाध्यक्ष जितेंद्र साह उर्फ भोला साह ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने के लिए तन मन और धन से सहयोग करें तथा शांति और सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here