नहर में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, तीन दिन बाद मुख्य तिरहुत नहर में मिला शव

0
593

बगहा/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर पंचायत के कर्माबारी गांव निवासी ललन राम उम्र लगभग 50 वर्ष को नहर में डूबने से मौत हो गई। तीन दिन बाद शव को तीन आरडी पुल तिरहुत कैनाल से बरामद कर लिया गया। शव मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया। बताते चले की परिवार वालों के अनुसार ललन राम मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के लिए कौलेश्वर घाट गये हुए थे। देर शाम तक वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार को मृतक ललन राम का चप्पल मुख्य तिरहुत कैनाल के किनारे दिखाई पड़ने के बाद डुबने की शंका जाहिर की गई। ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से नहर का जलस्राव बंद कराने के बाद शव की खोज शुरू कर दी गई तीन आरडी पुल के नजदीक ललन राम का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों के सहयोग से तिरहुत कैनाल से शव निकाला गया। मृतक ललन राम का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्योंकि ललन राम ही अपने परिवार का एकमात्र भरण पोषण करने वाला था। ललन राम के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। जिसमें दो पुत्रियों की शादी हो गई है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि ललन राम रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने के बाद उन्हें शव को सुपुर्द कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here