बाल्मीकि नगर में इंटर कॉलेज की स्थापना हेतु अमर सिंह ने किया भूखंड प्रदान।

0
855

स्कूल के सामने बनेगा स्वर्गीय मारकंडेश्वर सिंह मुख्य द्वार।

बेतिया/बगहा। हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्या ने कहा कि श्रेष्ठ गुरु सदा अपने यशस्वी शिष्यों का बखान करते हैं ऐसा तब श्रेयस्कर हो जाता है, जब शिष्य गुरु की प्रेरणा से कोई कीर्तिमान स्थापित करता है। एक संक्षिप्त चर्चा प्रेरणा का रूप धारण कर दशकों से लंबित कार्य मूर्त रूप धारण कर ले। ऐसे में गुरु का ज्ञान देना सार्थक हो जाता है।प0 चंपारण की काश्मीर कही जाने वाली महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि,बाल्मीकि नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल शुरू हो गया है।

मिशन स्कूल के सामने का भूखंड बड़गांव स्टेट का है जिसे यशस्वी शिष्य अमर सिंह ने प्लस टू विद्यालय के लिए प्रदान करते हुए बताया है कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर कुलश्रेष्ठ स्वर्गीय मारकंडेश्वर सिंह का नाम अंकित होगा,वास्तव में यह अमर कृति अमर सिंह के ह्रदय में बच्चों के लिए शिक्षा के प्रति प्रेम को दर्शाता है।मुख्य सड़क से सटे यह भूखंड प्राप्त हो जाने से मिशन के लोग काफी प्रसन्न हैं।यह इंटर कॉलेज बाल्मीकि नगर में मील का पत्थर साबित होगा।पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से अमर सिंह का यह शिक्षा के प्रति लगाव स्वागत के योग्य है,मुझे खुशी है कि जो ज्ञान हमने दिया है,वह अपनी श्रेष्ठता को प्रदर्शित कर रहा है।विद्यालय को अपना भूखंड देकर उन्होंने पूर्वजों की यश- कीर्ति बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here