मझौलिया में मकर संक्रांति के अवसर पर मुखिया ने किया 200 कंबल का वितरण।

0
649

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के शेख मंझरिया पंचायत में मकर संक्रांति के अवसर पर मुखिया हरी लाल यादव ने जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल वस्त्र और आनाज का वितरण किया ।उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीब निसहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। मुखिया हरिलाल यादव ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से मकर संक्रांति के दिन मझौलिया प्रखंड के भिन्न भिन्न पंचायतों से भी असहाय एवं जरूरतमंद लोग पहुँचते है ।गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समान है। गरीबों के बीच भीषण सर्दी के चलते सहयोग किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड से अपना बचाव कर सकें। गरीबों के उत्थान के लिए मेरे निजी कोष द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है। गरीब और असहाय लोगों को ऐसे मौसम में सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। हम हर वर्ष मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कंबल का वितरण करते हैं। जो पूर्वजों के परंपरा को कायम रखे हुए हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण किया गया। मौके पर राजेश यादव, अवधेश यादव, रमेश यादव, अरविंद कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पार्वती देवी, पाशपति देवी, अखिलेश्वर पाठक, मनोज पांडे, राहुल मिश्रा, धनंजय तिवारी, हरिहर दास, छोटू बाबा, मोती राम दास, नगीना पासवान, भरत पासवान आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here