पांच सूत्री मांगों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम चलाया।

0
16

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष आह्वान पर एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के एलान पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम चलाया गया अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को राज्यपाल के नाम से एक पांच सूत्री ज्ञापन देने का कार्य किया गया। धरना कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष धनंजय मंडल के द्वारा किया गया धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जिला संगठन के द्वारा अधिकृत के रूप में युवा राजद के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार यादव पहुंचे हुए थे आज के इस धर्म कार्यक्रम प्रखंड के 50 के संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे एक-एक कर लोगों ने धरना कार्यक्रम में उपस्थित है लोगों को संबोधित किया मुख्य अतिथि के रूप में विशाल कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल रही है शिक्षा की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है कहां की जिस राज्य का मुखिया को अपने शिक्षा का ज्ञान नहीं है वह राज्य क्या चलाएंगे , पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश यादव, पथडडा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव , राता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमाशंकर यादव , रामप्रवेश राय , कामेश्वर यादव, शैलेंद्र कुमार यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक सभी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर फैल गई है पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुकी है और रोजगार को लेकर मजदूर पलायन हो रहे हैं।

मनरेगा का कार्य बंद होने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रही है दुर्घटनाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है शराबबंदी कानून बनने के बावजूद भी हर क्षेत्र में शराब खुलेआम पिक रही है बालू और दारू पर बड़े-बड़े माफिया पर सरकार की कोई नियंत्रण नहीं है आदि अन्य सवालों पर भी आज राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार को खेलने का काम किया है अंत में पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार सिंह को पांच सदस्य कमेटी के द्वारा एक ज्ञापन भी राज्यपाल के नाम से देने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here