

बांका से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
बिहार/बांका। प्रत्येक मां के भांति इस माह के 09 जून 26 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कल कुल 656 गर्भवती महिलाओं की जांच सफल चिकित्सा के द्वारा प्रखंड के विभिन्न अस्पतालों में की गई इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुली डूमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में डॉक्टर संजीव कुमार सिंह डॉक्टर पूनम कुमारी डॉक्टर नवीन भारती डॉक्टर अजय कुमार झा एवं डॉक्टर चंदन कुमार के द्वारा गर्भवती महिलाओं की 279 , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भितिया में डाक्टर कंचन प्रभा के द्वारा 90 , वहीं उप केन्द्र गोंडा में डाक्टर शिवाजी सिंह के द्वारा 150 ,जबकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेसर में डाक्टर अवध किशोर तिवारी के द्वारा 84 ,तथा डोमोडीह उपकेंद्र में डाक्टर आयसा बेगम के द्वारा 53 ग्रर्भवति महिलाओं की जांच की गयी है । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया की इस दौरान सुगर ,प्रेसर ,हेमोगलोविन,उचाई , ग्रर्भवति महिलाओं के ग्रर्भ में पल रहे बच्चे के धड़कन, आदी अन्य प्रकार की सफल जांच की गयी है ।इसके साथ ही सभी केंद्र पर जांच के क्रम मे मुफ्त मे दवाई भी देने का काम ए एन एम के द्वारा किया गया है।










